• support@answerspoint.co.in

ताशकन्द समझौता क्या है? इसकी शर्ते लिखिए? What is the Tashkent Agreement? Write its conditions?

1990
Advertisement

ताशकन्द समझौता क्या है? इसकी शर्ते लिखिए? What is the Tashkent Agreement? Write its conditions?

1Answer


0

भारत-पाक युद्ध विराम के बावजूद भी युद्ध क्षेत्रों में झड़पें बंद नहीं हुई थीं। इस स्थिति को समाप्त करने के लिए सोवियत संघ ने विशेष रुचि ली। सोवियत संघ ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए ताशकन्द आमंत्रित किया। 4 जनवरी 1966 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खाँ तथा भारत के प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के मध्य ताशकन्द में वार्ता आरंभ हुई। अंततः 19 जनवरी 1966 को ऐतिहासिक ताशकन्द समझौते पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए जिसे ताशकन्द समझौते के नाम से जाना जाता है।


ताशकन्द समझौते की शर्ते निम्नलिखित हैं :-

  • दोनों पक्षों ने अच्छे पड़ोसियों जैसे संबंध निर्माण करने पर सहमति व्यक्त की।
  • दोनों पक्षों ने यह सहमति व्यक्त की कि वे 5 अगस्त 1965 के पूर्व जिस स्थिति में थे वहाँ अपनी सेनाओं को वापस बुला लेंगे। दोनों पक्ष युद्ध विराम रेखा पर युद्ध विराम की शर्तों का पालन करेंगे।
  • दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने, एक-दूसरे के विरुद्ध प्रचार को निरुत्साहित करने तथा पुनः राजनयिक संबंधों की स्थापना करने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त आर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक संबंधों को मधुर बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गयी।
  • answered 5 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 5 years ago
  • viewed 1990 times
  • active 5 years ago

Best Rated Questions