• support@answerspoint.co.in

भारतीय संविधान की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। Describe the features of the Indian Constitution.

1340
Advertisement

भारतीय संविधान की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। Describe the features of the Indian Constitution.

1Answer


0

भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं :-

  • लिखित एवं विशाल संविधान- भारत का संविधान लिखित और निर्मित संविधान हैं, जिसका निर्माण विधिवत् गठित संविधान सभा द्वारा किया गया है। भारत का संविधान विश्व का सबसे विशाल संविधान है। भारत के वर्तमान संविधान में 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ हैं, जो 22 भागों में विभाजित है, संसदीय शासन प्रणाली
  • कठोरता एवं लचीलेपन का सम्मिश्रण- संविधान में संशोधन की प्रक्रिया के आधार पर संविधान का वर्गीकरण कठोर अथवा लचीलेपन के रूप में किया जाता है। भारत के संविधान में संशोधन की तीन प्रक्रियाओं का उल्लेख है, जिसके अनुसार संविधान के कुछ प्रावधान संसद के साधारण बहुमत से, कुछ प्रावधानों में विशिष्ट बहुमत से तथा महत्वपूर्ण शेष प्रावधानों में संसद के विशिष्ट बहुमत के साथ-साथ आधे राज्यों के अनुसमर्थन से बदले जा सकते हैं। इस दृष्टि से भारत का संविधान लचीलेपन व कठोरता का सम्मिश्रण है।
  • सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न- सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न का अर्थ यह है कि भारत अपनी आंतरिक व विदेश नीति का निर्धारण स्वयं करेगा। भारत पर किसी विदेशी सत्ता का अधिकार नहीं है व भारत अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में अपनी इच्छानुसार आचरण कर सकता है।
  • संसदीय शासन प्रणाली- भारतीय संविधान द्वारा देश में संसदीय शासन प्रणाली की स्थापना की गई है। इस शासन प्रणाली में कार्यपालिका की वास्तविक शक्तियाँ मंत्रिपरिषट में निहित होती हैं तथा राष्ट्रपति नाममात्र का शासक होता है।
  • संघात्मक शासन व्यवस्था- भारतीय संविधान के प्रथम अनुच्छेद के अनुसार भारत राज्यों का एक संघ हैं। इस प्रकार भारत में संघात्मक शासन की स्थापना की गई है।
  • answered 5 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 5 years ago
  • viewed 1340 times
  • active 5 years ago

Best Rated Questions