• support@answerspoint.co.in

भारतीय कृषि की विशेषताएँ लिखिए। Write the features of Indian agriculture.

1796
Advertisement

भारतीय कृषि की विशेषताएँ लिखिए। Write the features of Indian agriculture.

1Answer


0

भारतीय कृषि की विशेषताएँ :-

  1. खाद्यान्न की प्रधानता - देश की कृषि खाद्यान्न प्रधान है क्योंकि विशाल जनसंख्या के लिए भोजन जुटाना मुख्य लक्ष्य है। कुल कृषि उत्पादन में 80% भाग खाद्यान्नों का होता है।
  2. फसलों की विविधता - भारत में जलवायु विषमता के कारण कई प्रकार की फसलें ली जाती हैं। एक ही खेत में एक साथ अनेक फसलें बोयी जाती हैं।
  3. कृषि का पुराना ढंग - देश में आज भी कृषि पुराने ढंग से की जाती है। मशीनों का प्रयोग नगण्य है, खाद का प्रयोग कम होती है और कृषक नई वैज्ञानिक विधियों को अपनाने में हिचकते हैं क्योंकि अधिकांश भारतीय ग्रामीण किसान निर्धन व अशिक्षित हैं।
  4. कृषि मानसून आधारित - भारतीय कृषि पूर्णत: मानसून जलवायु पर आधारित है। मानसून की अनिश्चितता के कारण कृषि प्रभावित होती है। हमारे देश की जलवायु व मिट्टी वर्ष भर कृषि कार्य के लिए उपयुक्त है, लेकिन वर्षा न होने पर एक ही फसल मिलना कठिन हो जाता है।
  5. कृषि जोत का छोटा आकार - भारत में कृषि जोत या खेतों का आकार छोटा है। देश में कृषि योग्य भूमि भौतिक, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक आदि कारणों से छोटे-छोटे खेतों में बँटी हुई है। इस पर आधुनिक ढंग से कृषि करना कठिन है।
  6. उत्पादन कम होना - भारत में अधिकांश कृषि जीवन निर्वाह मूलक है। गहन कृषि का अभाव है। फलतः कृषि योग्य भूमि की पर्याप्तता के बावजूद फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन यहाँ अत्यन्त कम है।
  • answered 5 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 5 years ago
  • viewed 1796 times
  • active 5 years ago

Best Rated Questions