• support@answerspoint.co.in

न्यूलैण्ड के अष्टक नियम किसे कहते हैं ? What is Newland's octet law?

3244
Advertisement

न्यूलैण्ड के अष्टक नियम किसे कहते हैं ? What is Newland's octet law?

1Answer


0

न्यूलैण्ड का अष्टक नियम :- जब तत्वों को उनके बढ़ते भार के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है तो प्रत्येक आठवें तत्व के गुण पहले तत्व के गुणों के समान होते हैं । जैसे-संगीत में आठवाँ स्वर पहले स्वर से मिलता है ।

न्यूलैण्ड के अष्टक सिद्धान्त की सीमाएँ :-
(i) अष्टक का सिद्धांत केवल कैल्सियम तक ही लागू होता था, क्योंकि कैल्सियम के बाद प्रत्येक आठवें तत्व गए गुणधर्म पहले तत्व से नहीं मिलता।
(ii) न्यूलैंड्स  ने कल्पना की थी कि प्रकृति में केवल 56 तत्व विद्यमान हैं और भविष्य में कोई अन्य तत्व नहीं मिलेगा।
(iii) अपनी सारणी में तत्वों को समंजित करने के लिए न्यूलैंड्स ने दो तत्वों को एक साथ रख दिया था और कुछ असमान तत्वों को एक स्थान में रख दिया था जैसे कोबाल्ट तथा निकैल एक साथ में हैं। इन्हें एक साथ उसी स्तंभ में रखा गया है जिसमें फ्लुओरीन, क्लोरीन एवं ब्रोमीन हैं चाहे इनके गुणधर्म उन तत्वों से भिन्न हैं। आयरन को कोबाल्ट और निकैल से दूर रखा गया है जबकि उनके गुणधर्मों में समानता होती है।
(iv) न्यूलैंड्स अष्टक सिद्धांत केवल हल्के तत्वों के लिए ठीक से लागू हो पाया है।

  • answered 5 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 5 years ago
  • viewed 3244 times
  • active 5 years ago

Best Rated Questions