• support@answerspoint.co.in

सरल धारा या दिष्ट धारा और प्रत्यावर्ती धारा किसे कहते है? What is simple current or direct current and alternating current?

1805
Advertisement

सरल धारा या दिष्ट धारा और प्रत्यावर्ती धारा किसे कहते है? What is simple current or direct current and alternating current?

1Answer


0

दिष्ट धारा :- वह धारा जिसके प्रवाह की दिशा समय के साथ सदैव धनात्मक बनी रहती है, दिष्ट धारा कहलाती है। दिष्ट धारा जनित्र से प्राप्त धारा बदलती रहती है, लेकिन सदैव धनात्मक बनी रहती है, अतः यह लगभग दिष्ट धारा होती है। सेल या बैटरी से प्राप्त धारा नियत व धनात्मक होने से शुद्ध दिष्ट धारा होती है।


प्रत्यावर्ती धारा :- वह विद्युत धारा, जिसके प्रवाह की दिशा समय के साथ धनात्मक और ऋणात्मक होती रहती है, प्रत्यावर्ती धारा कहलाती है। उदाहरण के लिए, प्रत्यावर्ती जनित्र से प्राप्त विद्युत धारा, प्रत्यावर्ती धारा होती है। घरों में प्रदाय होने वाली धारा प्रत्यावर्ती धारा होती है।

  • answered 5 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 5 years ago
  • viewed 1805 times
  • active 5 years ago

Best Rated Questions