• support@answerspoint.co.in

तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की कार्यों का वर्णन कीजिए। Describe the functions of a nerve cell (neuron).

1696
Advertisement

तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की  कार्यों का वर्णन कीजिए। Describe the functions of a nerve cell (neuron).

1Answer


0

न्यूरॉन के कार्य :-

  • सूचना या उद्दीपन एक तंत्रिका कोशिका के द्रुमिका के सिरे द्वारा प्राप्त की जाती है ।
  • रासायनिक क्रिया द्वारा विद्युत आवेग पैदा होती है, जो कोशिकाय तक जाता है तथा तंत्रिकाक्ष (एक्सॉन) में होता हुआ, इसके अन्तिम सिरे तक पहुँचता है ।
  • एक्सॉन के अन्त में विद्युत आवेग कुछ रसायनों का विमोचन करता है । ये रसायन रिक्त स्थान या सिनेप्स को पार करते हैं और अगली तंत्रिका कोशिका की द्रुमिका में इसी तरह का विद्युत आवेग प्रारम्भ करते हैं ।
  • इस तरह का एक सिनेप्स अंततः ऐसे आवेगों को तंत्रिका कोशिका से अन्य कोशिकाओं, जैसे कि पेशी कोशिकाओं या ग्रंथि तक ले जाते हैं । अतः न्यूरॉन एक संगठित जाल का बना होता है, जो सूचनाओं को विद्युत आवेग के द्वारा शरीर के एक भाग से दूसरे भाग तक संवहन करता है ।
  • उदाहरण के लिए ग्राही संवेदी तंत्रिका कोशिका सूचना ग्रहण कर केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र तक पहुँचाते हैं तथा यह आवेग को वापस प्रेरक तंत्रिका कोशिका द्वारा पेशी कोशिकाओं या कार्य तक पहुँचाती हैं ।
  • answered 5 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 5 years ago
  • viewed 1696 times
  • active 5 years ago

Best Rated Questions