• support@answerspoint.co.in

मुद्रा क्या है? What is Money?

1909
Advertisement

मुद्रा क्या है? What is Money?

1Answer


0

मुद्रा अंग्रेजी भाषा के शब्द ‘Money’ का हिंदी रूपांतरण है। Money तो लैटिन भाषा के ‘Moneta’ शब्द से लिया गया है। मोनेटा रोम की देवी जूनो का प्रारंभिक नाम है। इस देवी को इटली के निवासी ‘स्वर्ग की रानी’ के नाम से जानते थे। इस देवी के मंदिर में ही सिक्के के ढलाई का कार्य किया जाता था, ऐसा कहा जाता था कि देवी जूनो के मंदिर में जो मुद्रा बनाई जाती थी, उसका नाम मोनेटा रखा गया तो बाद में मुद्रा (Money) के रूप में लोकप्रिय हुआ।

मुद्रा क्या है? What is Money

यदि कोई वस्तु विशेष मूल्य का निर्धारित करने में वस्तुओं तथा सेवाओं का आदान प्रदान करने में तथा अन्य मौद्रिक कार्यों में सामान्य रूप से प्रयोग की जाती है तो वह मुद्रा ही है चाहे इसकी वैधानिक भौतिक विशेषताएँ कुछ भी हो।

दूसरे शब्दों में, इसे कह सकते हैं कि यह पैसे या धन के उस रूप को कहते हैं जिससे दैनिक जीवन में क्रय और विक्रय होती है । इसमें सिक्के और कागज के नोट सम्मिलित होते हैं । आमतौर पर किसी देश में प्रयोग की जाने वाली मुद्रा उस देश की सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत बनाई जाती है । जैसे कि भारत में रुपया व पैसा मुद्रा है।

 

  • answered 5 years ago
  • Community  wiki

Your Answer

    Facebook Share        
       
  • publish 5 years ago
  • viewed 1909 times
  • active 5 years ago

Best Rated Questions